हर घर तिरंगा फहराएंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराए, आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य रुप से मनाएं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान का हापुड़ में व्यापक असर दिखना शुरु हो गया। तिरंगे से दुकानें सज गई है। श्रृंगार सामग्री, चूड़ियां, गुब्बारे, दुपट्टे, खिलौने, राखी, झालर आदि भी तिरंगा रंग में रंगी हुई बाजार में आ गई है।
तिरंगा व तिरंगा रंग में रंगी हुई सामग्री को खरीदने के लिए ग्राहक पहुंचना शुरु हो गए है। रविवार से तिरंगों की बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है। विक्रेताओं ने गत वर्ष रिकार्ड बिक्री को देखते हुए पर्याप्त स्टाक किए है।
तिरंगा के प्रति बच्चों में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। बच्चों ने साइकिलों पर तिरंगा लगा कर सड़कों पर घूमना शुरु कर दिया है और बच्चे हर घर तिरंगा फहराएंगे का उद्घोष कर रहै है। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, बच्चों के उद्घोष के स्वर बढ़ते ही जा रहे है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























