👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव अलीपुर में आवारा कुत्तों ने स्कूल से निकले चार वर्षीय छात्र पर हमला कर दिया। इस दौरान वह घायल हो गया जिसे आनंद-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन उपचार के लिए बेटे को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे जिसे इलाज के बाद घर भेज दिया। जनपद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
जनपद के गांव अलीपुर में आवारा कुत्तों ने बुधवार को छात्र पर हमला कर दिया। जैसे ही छात्र स्कूल से निकला तो आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े। इस दौरान छात्र घायल हो गया जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे छुट्टी दे दी गई है। छात्र फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं।




























