दो मकान में घुसे चोरों ने हजारों का माल साफ किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर। नगर के स्याना रोड पर दो मकानों में घुसे चोरों ने हजारों की नकदी और सामान चोरी किया। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित विनोद ने बताया कि वह मंगलवार की रात में अपने मकान में सोया हुआ था। तभी चोरों ने घर के मुख्य द्वार पर जाली में हाथ डालकर कुंडी खोल ली और घर में घुस गए। मकान में रखी आठ हजार की नकदी और कुडंल चोरी कर ले गए। सुबह होने पर नकदी गायब देख घटना का पता चल पाया। वहीं दूसरी घटना में फुरकान ने बताया कि छत के रास्ते से चोर घुस आए और गहरी नींद का फायदा उठाकर घर में रखे छह हजार रुपये और बच्चों के कानों की बाली चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में जांच जारी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























