👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव करीमपुर भईपुर उर्फ मिलक में ट्यूशन फीस को लेकर ट्यूशन मास्टर और छात्रों के अभिभावकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। तो वहीं छात्रों के माता-पिता थाना धौलाना पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर कासुनी हुई। इस दौरान विवाद हो गया और जमकर पथराव हुआ। सड़कों पर ईट-पत्थर बिछ गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540






















