दो बदमाशों से बाइक व हथियार मिले
हापुड सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने दो बदमाशों को चैकिंग के दौरान धर दबोचा।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बाइक, चाकू व तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोर व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से एक मोटर साइकिल, अवैध तमंचा ,कारतूस व अवैध चाकू बरामद किए है।आरोपी हापुड के मौहल्ला ईदगाह रोड के राशिद, व दानिश है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























