हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के सभासदों ने विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी के साथ बुधवार को मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ विकास की मांग की। सभासदों ने मांग की कि विधानसभा के वर्तमान सत्र के समापन पर पालिका की बोर्ड बैठक बुलाई जाए।
हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से मिले सभासदों ने कहा कि क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट, टूटी सड़क, पेयजल की समस्या आदि समस्याएं हैं जिनका नगर पालिका परिषद को शीघ्र ही निस्तारण करना चाहिए। साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन कराकर जांच करनी चाहिए। इस दौरान सभासद रिजवान, सभासद भारती, सभासद शशांक , सभासद पोहित कुमार, सभासद हंसिका कसाना आदि उपस्थित रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























