हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर की पूर्व राशन डीलर परवीन खान के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में सिंभावली पुलिस ने अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा फिरोज तोमर ने दर्ज कराया है जिनका कहना है कि पूर्व राशन डीलर परवीन खान ने फर्जी मार्कशीट तैयार कर दस्तावेजों में अपनी फर्जी मार्कशीट लगाई थी जिसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी से भी की थी।
शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। जांच में परवीन खान की दसवीं की मार्कशीट फर्जी पाई गई जिसके बाद प्रवीण की दुकान को निरस्त कर दिया गया था। वहीं मुकदमा दर्ज न होने पर फिरोज तोमर ने पुलिस आयुक्त मेरठ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद सिंभावली पुलिस ने पूर्व राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























