Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की रेलवे रोड पर स्थित एक कॉलेज में B.Ed द्वितीय वर्ष का छात्र परीक्षा देने आया जो फिलहाल लापता है। बता दें कि 28 जुलाई की शाम करीब 6:00 बजे वह परीक्षा केंद्र से निकला जो अभी तक घर नहीं पहुंचा। फोन स्विच ऑफ आने से परिजनों में चिंता बनी हुई है जिन्होंने गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को मामले से अवगत कराया। गढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आजमगढ़ के गांव समेदा निवासी देव कुमार यादव का कहना है कि उसका भाई देवेंद्र यादव गढ़मुक्तेश्वर में मेरठ रोड पर स्थित एक कॉलेज में B.Ed द्वितीय वर्ष का छात्र है जो रेलवे रोड पर स्थित केंद्र पर परीक्षा देने आया और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 17 जुलाई से 28 जुलाई तक रेलवे रोड पर स्थित केंद्र पर परीक्षा दी जो 28 जुलाई की शाम 6:00 बजे से लापता है
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763


























