एकेपी डिग्री कालेज में मेरी माटी – मेरा देश पर पौधारोपण










एकेपी डिग्री कालेज में मेरी माटी – मेरा देश पर पौधारोपण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ में बुधवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के आदेशानुसार मेरी माटी- मेरा देश के अंतर्गत पौधारोपण किया गयाl महाविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मीनू कश्यप के नेतृत्व में ग्राम प्रधान से पौधे प्राप्त कर कॉलेज प्रांगण में लगाए गएl इस कार्यक्रम में एनएसएस की सभी स्वयं सेविकाओं के द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गयाl इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा स्वयं सेविकाओं द्वारा पंचप्रण की प्रतिज्ञा ली गईl इस प्रतिज्ञा में सभी ने राष्ट्र निर्माण में अपनी अपनी भूमिका निभाने का प्रण लियाl इसके साथ ही सभी ने किसी भी प्रकार की औपनिवेशिक मानसिकता के निशान को हटाने की प्रतिज्ञा की तथा देश की एकता और एकजुटता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास और अपने कर्तव्य तथा उत्तरदायित्व को पूरा करने का प्रण लियाl कार्यक्रम में डॉक्टर शालिका अग्रवाल,अरुणा शर्मा, डॉ अभय शुक्ला कौशिक, डॉ अमिता शर्मा, डॉक्टर सरोजिनी एवं डॉ प्रीति सिंह उपस्थित रहीl कार्यक्रम में अमर शहीदों शहीदों को याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गईl कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआl

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात के अंतर्गत गुरूवार को दिन छिपने के दौरान दो कारों में सवार 6 लोगों ने बाइक सवार दो युवकों के…

Read more

नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-27 के अयोध्यापुरी-चेनापुरी में व्याप्त गंदे पानी की निकासी की समस्या को हल करने में जब जनप्रतिनिधियों ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप

चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप

CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है

प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है

सीट से गायब मिले बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी

सीट से गायब मिले बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी
error: Content is protected !!