हापुड़: डीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण










हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बुधवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में आने वाले मरीजों से सीएचसी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जाना। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दिनेश खत्री को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में मरीजों को परेशान होने नहीं दिया जाए। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने इसी के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्स-रे सेंटर, सीटी स्कैन रूम, ओपीडी कक्ष आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा अचानक हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंची जिससे अस्पताल में तैनाश स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रेरणा शर्मा ने बारीकी से सीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल में आने वाले मरीजों से उनका हाल जाना  जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी मरीज स्वास्थ्य सेवा से वंचित ना रहे।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!