महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा टूटने पर रोष










महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा टूटने पर रोष

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा टूटा होने की खबर कांग्रेसजन भड़क उठे और उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए चश्मा टूटने की घटना को एक साजिश बताया। पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर प्रतिमा को शीघ्र ही ठीक कराने का आश्वासन दिया।हापुड़ जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में बुधवार को सैकड़ों कांग्रेसजन तिरंगा यात्रा हेतु महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्र हुए थे, तभी एक पदाधिकारी की नजर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पड़ी तो उसने प्रतिमा का चश्मा टूटा हुआ पाया जिस पर कांग्रेसी भड़क उठे और उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए नारे बाजी की।

जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा तोड़ना एक साजिश है और सरकार पूरी तरह विफल है। उन्होंने साजिश कर्ताओं को तुरन्त पकड़ने की मांग की और कहा कि हापुड़ में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के इंतजाम किए जाये। सूचना पाकर उपजिलाधिवारी  सुनीता सिंह व शहर कोतवाल सतेंद्र प्रकाश मौके पर पहुँचे और कांग्रेसजनो को आश्वासन दिया कि दोषियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा और प्रतिमा के चश्मे को ठीक कराया जा रहा है।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!