हापुड़: अतरपुरा चौराहे पर 10 रुपए को लेकर मारपीट











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर रविवार की दोपहर मयूरी चालक और सवारी में 10 रुपए को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई और यातायात अवरुद्ध हो गया लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते रहे जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। हालांकि करीब ढाई मिनट की लड़ाई के पश्चात दोनों ही अपनी-अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर यह विवाद हुआ। इस दौरान दोनों आपस में लड़ते रहे लेकिन कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार और अन्य लोग इकट्ठा हुए और दोनों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस नदारद रही। हापुड़ का अतरपुरा चौराहा उन व्यस्त चौराहों में से एक है जहां प्रतिदिन सैकडों लोगों का आवागमन रहता है। बताया जा रहा है कि पक्का बाग की ओर से तहसील की ओर जा रही एक मयूरी से उतरी सवारी के साथ मयूरी चालक का 10 रुपए को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में जमकर कहासुनी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थोड़ी देर के पश्चात दोनों अपनी-अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गए।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!