ढाई लाख का ईनामी कुख्यात आशु जाट को पुलिस ने मुम्बई से दबोचा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ढ़ाई लाख के कुख्यात ईनामी बदमाश आशु जाट को सोमवार की रात हापुड़ पुलिस जैसे ही मुम्बई से लेकर हापुड़ पहुंची तो वह निजामपुर कट से पास पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा कर आशु जाट को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि जनपद हापुड़ के दो भाजपा नेताओं चंद्रपाल व राकेश शर्मा तथा नोएडा के व्यापारी गौरव चंदेल की हत्याओं का आरोपी आशु जाट, जिस पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित था, को मुम्बई से गिरफ्तार कर हापुड़ ला रही थी, कि सोमवार की रात को आशु जाट निजामपुर कट के पास पेशाब करने का बहाना करने लगा और सिपाही अंकुर धामा से पिस्टल छिनने का प्रयास किया। इसी बीच आशु जाट भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा कर आशु जाट को दबोच लिया।

कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996


पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने मंगलवार की दोपहर यहां पत्रकारों को बताया कि कुख्यात बदमाश आशु जाट पर जनपद हापुड़,नोएडा, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर में लूट, हत्या व डकैती के 55 मुकद्दमे दर्ज हैं जिनमें सर्वाधिक जनपद हापुड़ में 20 मुकद्दमे दर्ज है। आशु मिर्ची गैंग का सरगना है और डेढ़ वर्ष से वह मुम्बई में रह कर आकाश नाम से फल बेच रहा था। वह भेष बदलने में माहिर है और उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित था। प्रदेश की एसटीएफ व 6 जनपदों की पुलिस आशु जाट को पकडऩे के लिए गत डेढ़ वर्ष से लगी थी, परंतु सफलता हापुड़ पुलिस को लगी।


एन.सी.आर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बना, मिर्ची गैंग गिरोह के सरगना आशु जाट उर्फ प्रवीण उर्फ धर्मेंद्र उर्फ आकाश ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए जनपद हापुड़ की स्वाट टीम प्रथम व सर्वलांस लैस टीम ने एक सटीक सूचना पर करीब सात दिन तक आपरेशन चलाया और मुम्बई से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। ऐसे सभी लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी जिसने मिर्ची गैंग की किसी भी रुप में मदद की है। आशु जाट का बड़ा भाई भोलू पहले से ही डासना जेल में बंद है।
पुलिस अधीक्षक ने कुख्यात बदमाश आशु जाट को पकडऩे वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!