हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल निगम द्वारा हापुड़ पुनर्गठन अमृत योजना दो ट्रेंच के अंतर्गत हापुड़ शहर में छह भूमिगत टैंक और चार ओवर हेड टैंक का निर्माण तथा 17 नलकूप लगाए जाने थे जिसके लिए निगम को 125 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके थे लेकिन जमीन ना मिलने के कारण स्वीकृत धनराशि को रोक दिया गया है। जल निगम के बार-बार पत्राचार के बाद भी निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराई जा सकी जिसकी वजह से 125 करोड़ की अमृत योजना पर ब्रेक लग गए हैं।

पेयजल पुनर्गठन योजना फेस-1 के तहत त्यागी नगर, पक्का बाग, न्यू शिवपुरी, कवि नगर, शास्त्री नगर, भगवती गंज, गोपीपुरा, कृष्णा नगर, कोटला युसूफ, नबी करीम, गांधी गंज, भंडा पट्टी, निवाजीपुरा, आवास विकास कॉलोनी आदि मोहल्लों में कुल 11 नलकूप, तीन ओवरहेड टैंक, चार भूमिगत जलाशय का निर्माण होना है।

जबकि अमृत योजना पार्ट-2 में शिव गांधी, आदर्श नगर कॉलोनी, लज्जा पुरी, चमरी, राजीव विहार, कलेक्टर गंज, आदर्शनगर, त्रिलोकीपुरम, रफीक नगर, चंद्रलोक कॉलोनी, आदर्श नगर में कुल छह नलकूप, एक ओवर हैड टैंक, दो भूमिगत जलाशय का निर्माण किया जाना है। वहीं योजना के अंतर्गत जर्जर हो चुकी 85 किलोमीटर पुरानी पाइपलाइन को भी बदला जाना है। जमीन न मिलने के कारण अमृत योजना फेस टू पर ब्रेक लग गया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























