पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर सहित 18 बस स्टेंड होंगे आधुनिक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर सहित प्रदेश के 18 बस स्टेंड आधुनिक होंगे और यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेश सरकार ने इस ओर कार्य शुरु कर दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम इसी माह के अंत या अगले माह की शुरुआत में टेंडर जारी करेगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने 16 जिलों के 23 बस स्टेशनों को संवारने के लिए फरवरी माह में निविदा मांगी थी। नौ कम्पनियों ने इतने ही बस स्टेशनों को अत्याधुनिक रुप में तैयार करने के लिए दावेदारी की। जांच में चार कंपनियां बाहर हो गई, जबकि पांच बस स्टेशनों को संवारने के लिए नौ जून को इंटेंट जारी हुआ और तीन बस स्टेशनों के लिए अनुबंध भी हो चुका है। प्रधान प्रबंधक पीपीपी यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि इसी माह या सितम्बर के पहले पखवारे तक 18 बस स्टेशनों की निविदा जारी करने की तैयारी है।
ये होगी सुविधाएं- बस स्टेशन परिसर में शापिंग माल, सिनेमा घर, वेटिंग शेड, आधुनिक टायलेट, कैंटीन फूड प्लाजा, इमरजैंसी मेडिकल व फार्मेसी, बैंक एटीएम, बिजनेस सेंटर, एसी वेटिंग हाल, क्लाक रुम, डारमेंट्री, दुकानें, हास्टल, पुलिस बूथ, दिव्यांगों के लिए रैंप, रेलिंग आदि।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























