भूतपूर्व विधायक के घर बदमाशों का धावा,लूट व तोडफ़ोड़ की










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):शहर की पॉश कॉलोनी श्रीनगर में पूर्व विधायक गजराज सिंह के आवास पर सोमवार रात बदमाशों ने हमला बोला। बदमाशों ने जहां घर में घुसने की कोशिश की वहीं बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस वारदात से घर के सभी सदस्य दहशत में हैं। आस पास के लोग भी खौफ में हैं। बदमाशों ने घर के अंदर भी घुसने कोशिश की और गाड़ी में रखा बैग लूट कर ले गए। बदमाशों ने घर के बरामदे में रखे मुढ़े भी इधर उधर फेंके। चशमदीदों के मुताबिक बदमाश स्कूटर पर आए थे। बीजेपी सरकार में शासन में विपक्षी नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर कोई सुध नहीं ले रही है। पूर्व विधायक गजराज सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं और क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय हैं। इस वारदात से शहर के कांग्रेस जनों में भी बहुत गुस्सा है। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि पुलिस को जल्द से जल्द बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए और साथ ही पूर्व विधायक गजराज सिंह की सुरक्षा भी बढ़ानी चाहिए। अभिषेक गोयल ने बताया कि कुछ रोज़ पहले उनके घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी के भी शीशे रात में चोर उतार कर ले गए थे। उससे पहले पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा जी की घर के बाहर खड़ी गाड़ी के 2 टायर चोर उतार कर ले गए थे, जो सीसीटीवी में भी कैद हुए थे। लेकिन अबतक उनका कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई।

ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!