हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया और 13 लाख 62,000 रुपए की घटना को चोरों ने अंजाम दिया।
सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेन बाजार में स्थित अनमोल ट्रेडर्स पर बीती रात्रि चोरों ने धावा बोलते हुए 13 लाख 62 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ करते हुए चोरी की घटना को दिया अंजाम।
बता दें कि सिंभावली के मेन बाजार में स्थित पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने बेखौफ होकर अनमोल ट्रेडर्स की छत से अंदर घुस कर गले और अलमारी में रखी 13 लाख 62000 की नकदी चोरी कर ली। व्यापारी संघ ने पीड़ित व्यापारी के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

























