हापुड़: अतरपुरा चौराहा पर दो वाहनों की भिड़ंत में एक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर दो वाहनों की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया जिसके पैर में काफी ज्यादा चोट आई है। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब हापुड़ के अतरपुरा चौराहे पर पल्सर और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान एक युवक घायल हो गया जिसके पैर में काफी ज्यादा चोट आई है। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

























