हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर चोपला में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को एक ट्रस्ट ने चार बड़े जंबो कूलर भेंट किए हैं। इससे पहले भी यह ट्रस्ट छात्राओं के लिए 6 बाई 4 के 40 बॉक्स बेड भी उपलब्ध करा चुका है। छात्राओं को गर्मियों से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह कूलर स्कूल को उपलब्ध कराए गए हैं जिससे छात्र बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय ने ट्रस्ट का धन्यवाद किया।
आपको बता दें कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुचेसर चोपला में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए ट्रस्ट लगातार सेवा कर रहा है जो समय-समय पर छात्राओं के लिए चीजें उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना त्यागी, लीना शर्मा, मांडवी मलिक, अदिति, मीनाक्षी मलिक, तरुणनम, अरुण सिरोही आदि उपस्थित रहे।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























