विजयी छात्र पुरस्कृत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षा भारती द्वारा ग्राम विकास के दृष्टिगत गोयना ग्राम में चल रहे संस्कार केन्द्र में विगत दिनों सुनय माहेश्वरी की स्मृति में कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को हापुड़ के इंजी० अशोक कुमार महेश एवम कांता माहेश्वरी द्वारा पुरस्कार वितरित किये गए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम मां शारदा एवम राजकृपाल के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरान्त संस्कार केंद्र में अध्ययन करने वाले शिशुओं ने इंग्लिश पोयम सुना कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा से पूर्व कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश कुमार तोषनीवाल द्वारा बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताया गया। कहानी द्वारा उनको मन से पढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि कांता माहेश्वरी ने बच्चों को साफ सफाई का ध्यान रखने एवं नियमित पढ़ने के लिए बताया।
यह प्रतियोगिताएं इंग्लिश पोयम, चित्र कला एवम सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पर आयोजित की गयी थी । इसमें नर्सरी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमशः यशी , मिष्ठी।। एवम माही रही ।के.जी. में साक्षी प्रथम, देवांशी द्वितीय एवम सूर्य तृतीय स्थान पर रहे।प्रथम कक्षा में प्रथम स्थान फरीन , द्वितीय स्थान जिया,एवम तृतीय स्थान यश ने प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में रविन्दरी,चिंकी एवम कोमल का पूरा पूरा सहयोग रहा ।
अंत में केंद्र इंचार्ज रविंदरी द्वारा सभी आगन्तुकों को सुनय माहेश्वरी स्मृति प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के लिए धन्यवाद दिया गया।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457








Related Posts

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…

Read more

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने ससुराल में आकर सास व साले पर बलकटी से जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट
error: Content is protected !!