हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर लाठी डंडों से लैस महिलाओं ने नगरपालिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने एक ना सुनी। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि उनके क्षेत्र को जलभराव से मुक्त कराया जाए उसके बाद ही वह यहां से हटेंगी। आनन-फानन में नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाठी डंडों के साथ खड़ी महिलाओं को देख आश्वासन दिया कि एक घंटे के भीतर क्षेत्र को जलभराव से मुक्त कर दिया जाएगा।
दरअसल पूरा मामला हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गिरधारी नगर का है जहां देहात क्षेत्र के इस मोहल्ले में अव्यवस्थाओं का जबरदस्त बोलबाला है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारी, ठेकेदार, कर्मचारियों की वजह से मोहल्लेवासियों को बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बिना बारिश के ही क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इलाका पानी में डूबा रहता है। हैंडपंप भी नाले में समा चुका है। मूलभूत सुविधाओं से दूर इस मोहल्ले में प्रतिदिन कूड़ा ही नहीं उठता। स्थानीय निवासी अरुण का कहना है कि कई दिनों में नगर पालिका परिषद का कर्मचारी आता है जो खानापूर्ति करके चला जाता है।
कागजों में तो इलाके को साफ करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है लेकिन अधिकारियों की शह पर यह कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही सिमटी हुई है। धरातल की तस्वीर तो सभी के सामने है। कई दिनों से अपना दुखड़ा रो रही महिलाओं की जब किसी ने ना सुनी तो आधी आबादी ने सड़क पर जाम लगाने का फैसला लिया और लाठी-डंडे लेकर सड़क पर अवरोधक लगा दिए जिससे दोनों ओर का ट्रैफिक रुक गया। इस दौरान लंबा जाम लग गया जिसे देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने एक न सुनी। दोनों में जबरदस्त नौक जोक हुई।
महिलाओं ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक इलाके से पानी नहीं निकाला जाएगा तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे जिसके बाद नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को आश्वासन दिया कि एक घंटे के भीतर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। आपको बताते चलें कि इस मोहल्ले में जलभराव की वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा पनप रहा है। मच्छर आदि बीमारी का कारण बन रहे हैं जिनका कहना है कि प्रतिदिन नालियों की सफाई भी नहीं होती जिसकी वजह से लोग बेहाल है। लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130




























