नूंह हिंसा के विरोध में हापुड़ में हिंदू नेता सड़क पर उतरे










नूंह हिंसा के विरोध में हापुड़ में हिंदू नेता सड़क पर उतरे

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हरियाणा राज्य के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल तथा हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही जलाभिषेक यात्रा पर मुस्लिमों द्वारा किए गए पथराव के विरोध में हिंदुओं में पनप रहे गुस्से का असर बुधवार को हापुड़ में भी देखने को मिला। हिंदू संगठनों ने बुधवार को हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर आतंकवाद का पूतला फूंक कर नूंह कांड के लिए दोषी लोगों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की और जलाभिषेक यात्रा पर हमले को दुर्भाग्य पूर्ण घटना और एक सुनियोजित षडयंत्र बताया। पूरा इलाका भारत माता की जय, जय श्रीराम के उद्घोष के गूंज उठा।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल व बजरंगदल के अरुण अग्रवाल की अगुवाई में  बुधवार को बड़ी तादाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने आतंकवाद के पुतले के साथ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी लोगों ने नूंह घटना को एक सुनियोजित षडयंत्र बताते हुए पुतले को फूंक दिया। आतंकवाद का पुतला फूंकने के दौरान विहिप नेता और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने घटना के लिए दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की। शांति व कानून व्यवस्ता बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!