सड़क निर्माण कार्य जल्दी पूरे हों










हापुड़,सीमन (सू.वि.) (ehapurnews.com):जिलाधिकारी अदिति सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एन.एच.ए.आई के अधिकारियों के साथ सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने हेतु वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि आगामी अक्टूबर माह में गन्ना की पेराई प्रारम्भ होगी, इसको दृष्टिगत रखते हुये सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य अत्यन्त आवश्यक हैं। यह कार्य पहले से ही पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि गन्ना की ओवर लोडिंग को रोका जाये और परिवहन विभाग प्रवर्तन कार्यो में तेजी लाये। 15-20 दिनों के अन्तराल मेें सभी कार्यो को पूर्ण कर लिया जाये। ग्रामीणों द्वारा अंडरपासों को चौड़ा करने की मांग की जा रही है ।इस पर एन0एच0ए0आई0 के अधिकारी ने कहा कि मानकों से अलग जाकर यह कार्य नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों द्वारा अंडरपास में अत्यधिक जलभराव की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों से कहा कि जलभराव की समस्या के लिये कोई उचित व्यवस्था कर दी जाये, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में कोई कठिनाई न हो। वार्ता में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, उप जिलाधिकारी सदर सत्यप्रकाश सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!