👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट विनोद राणा एशियन गेम्स के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। दिन रात एक कर वह जीत हासिल करने के लिए मैदान में डटकर तैयारी कर रहे हैं। विनोद राणा का कहना है कि वह जीत हासिल करके ही रहेंगे। इसके लिए वह कड़ा परिश्रम कर रहे हैं जिन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि अच्छे कोच के नेतृत्व में वह ट्रेनिंग लेना चाहते हैं।
उत्तराखंड के नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकलव्य के नाम से मशहूर विनोद राणा ने अपना कमाल दिखाते हुए 19वें एशियन गेम्स के लिए जगह बनाई थी। चीन में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी के लिए विनोद राणा जुटे हुए हैं।



















