तरुण अग्रवाल का बृजघाट में हुआ अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी तरुण अग्रवाल का रविवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें कि शनिवार की दोपहर हार्ट अटैक आने के कारण तरुण का निधन हो गया था। तरुण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

ज्ञात हो कि करीब एक सप्ताह पूर्व हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज निवासी 30 वर्षीय तरुण अग्रवाल पुत्र संजय अग्रवाल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके सिर में काफी ज्यादा चोट आई थी। तरुण को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे सुभारती विश्वविद्यालय में एडमिट कराया। शनिवार की दोपहर तरुण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार की शाम को तरुण का पार्थिव शरीर हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज पहुंचा। रविवार की सुबह अंतिम यात्रा बृजघाट पहुंची जहां तरुण अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया गया।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065























