👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सेना में मछलियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से कई सवाल उठ रहे हैं। ग्राम प्रधान शाहकमाल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है जिसने एक युवक पर मछलियों को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है।
सरकारी तालाब में कारोबार के उद्देश्य से मछलियों को पाला जा रहा है जहां गुरुवार की शाम को तालाब में पल रही मछलियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद गांव प्रधान ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































