👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों ने अब लोगों को ठगने के लिए एक नया रास्ता अपनाया है। साइबर ठग अब पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को रिक्वेस्ट भेज बच्चों के इलाज के नाम पर रुपए मांग रहे हैं। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रहने वाले यूनुस चिंगारा और तहसील क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी यूनिक त्यागी को सीमा हैदर के नाम से बने फर्जी अकाउंट से रिक्वेस्ट आई। दोनों ने रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। इसी बीच आई एक ऑडियो कॉल पर बच्चे बीमार होने की बात कहकर इलाज के लिए दस हजार रुपए की मांग की गई। दोनों समझ गए कि यह फर्जी आईडी है। इसके बाद उन्होंने लोगों को जागरूक किया।
हापुड़: एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज़्ज़ा बिल्कुल फ्री: 7248676869

































