👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने धारा 380,457 भादवि में वांछित व नामजद तीन अभियुक्तों को गांव दौतई के जंगल से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ 115 किलोग्राम सरसों का तेल बरामद हुआ है।आरोपी थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव देती के एक मौहल्ले के फरमान, मुरसलीन व शादाब है।पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर























