हापुड़, अशोक तोमर (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य पूजा अग्रवाल, प्रीति सिंघल व शालिनी अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक लायन अनुज गोयल थे।
कार्यक्रम में क्लब के प्रधान लायन संजय अग्रवाल, सचिव लायन विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन पदम प्रकाश गर्ग एवम क्लब के वरिष्ठ साथी लायन विजय वर्मा, लायन लवलीन गुप्ता, लायन अनुज मित्तल एवं लायन वीरेंद्र कंसल उपस्थित रहे।


























