हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के पास स्थित एटीएम में कनेक्टिविटी में समस्या आने के कारण बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को खाते से पैसे निकालने गए एक युवक ने 45 सौ रुपए की राशि निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड, मशीन में लगाया। इसी बीच खाते से पैसे कटने का मैसेज तो आ गया लेकिन मशीन से रुपए नहीं मिले जिसके बाद पीड़ित ने बैंक को सूचित किया। उपभोक्ता को बैंक ने आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के भीतर समस्या का समाधान हो जाएगा और खाते में पैसे पुनः लौट आएंगे।

हापुड़ के गांव ततारपुर निवासी सर्वेश पुत्र विजेंदर ने बताया कि वह शुक्रवार को खाते से पैसे निकालने के लिए जब एटीएम पहुंचा तो पैसे कटने का मैसेज तो आया लेकिन रुपए नहीं निकले जिसके बाद उसने बैंक अधिकारियों से शिकायत कि बैंक अधिकारियों ने एक हफ्ते के अंदर पैसे वापस मिलने का आश्वासन दिया।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























