दिल्ली के बदमाशों से हापुड़ पुलिस को हथियार मिले
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दिल्ली के दो बदमाश दबोच लिए, जिनके कब्जे से पुलिस ने असलहा बरामद किया है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार, जिनके कब्जे से एक अवैध तमंचा,कारतूस व एक अवैध चाकू बरामद किया है।बदमाश करावल नगर दिल्ली का मौ इरफान व सीलमपुर दिल्ली का खालिद है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205


























