हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी में स्थित एक छपाई की फैक्ट्री के परिसर में लोगों ने कब्र बिज्जू देखा जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। अंधेरे में हरे रंग की आंखें देख सभी में खलबली मच गई। मौके पर मौजूद आशु ने कब्र बिज्जू का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि छिद्दापुरी मोहल्ले में एक छपाई की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में कुछ लोग मौजूद थे। इसी बीच उनकी नज़र फैक्ट्री परिसर में पड़े टीन के शेड पर घूम रहे कब्र बिज्जू पर पड़ी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। अंधेरे में हरे रंग की आंखें देख खलबली मच गई जिन्होंने कब्र बिज्जू का वीडियो बना लिया। अंधेरा घना होने के कारण किसी की जंगल में जाने की हिम्मत नहीं हुई। अगले दिन सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो वह सभी जंगल की ओर गए लेकिन कब्र बिच्छू उन्हें नहीं मिला। फ़िलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।





















