हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की स्याना रोड पर स्थित रेलवे फाटक को भैंसे ने टक्कर मार दी जिससे फाटक टूट गया। हालांकि ट्रेन को सुरक्षित निकाला गया।
फाटक नंबर 52 बी पर तैनात कर्मचारी ट्रेन संख्या 5035 संगम क्रांति एक्सप्रेस को पास कराने के लिए फाटक लगा रहा था। तभी एक किसान भैंसा बग्गी में सवार होकर चारा लेकर लौट रहा था।
फाटक के पास पहुंचने पर भैंसा बिदक गया जिसने फाटक को टक्कर मार दी। इस दौरान फाटक टूट गया। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि ट्रेन को सुरक्षित निकाला गया।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























