पूर्व राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजली










डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा विभिन्न विभागों के साथ मिलकर पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आपको बता दें कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित संस्था है। संस्था द्वारा पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर कई निर्माण व विकास कार्य कराए गए हैं।
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह आईएएस के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कलाम साहब के भारत को दिए गए अतुलनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेंद्र तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक सरोज, सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी, अमित, सुनील कुमार, दीपक आदि नै श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी ने पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो भारत का डंका पूरे विश्व में बजता है यह सब कलाम साहब की देन थी जिन्होंने मिसाइल का आविष्कार कर भारत को मजबूत किया जिससे और देश भारत के सामने थर थर कांपते हैं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ के पी सिंह, डॉ प्रवीण शर्मा ,डीआईओ डॉ संजीव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि ने पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा एडवोकेट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एनडीए द्वारा कलाम साहब को 2002 में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जिसके फलस्वरूप कलाम साहब भारत के राष्ट्रपति बने जिन्होंने अपना पूरा कार्यकाल देश के लिए समर्पित किया जिनको देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक गढ कमल सिंह मलिक, जिला उपाध्यक्ष राज सुंदर तेवतिया, पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल , सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी, आशीष राणा, रवीश चौहान, अमित त्यागी आदि ने पूर्व राष्ट्रपति साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सैल व थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैण्डीक्राप्ट व डेकोरेशन की…

Read more

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित ब्लूम अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!