👁 1 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा में किनारे खड़ी एक नाव में गुरुवार को अचानक सांप निकल आया। सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए। क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सांप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद सांप वहां से चला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर नाविक नाव पर बैठे हुए थे। इसी बीच उनकी नजर नाव से निकले पर पड़ी। सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए जिन्होंने पहले खुद को बचाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद सांप वहां से चला गया।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS






















