हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):शौर्य शक्ति फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर हापुड़ जिले के 60 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
संस्थापक सदस्य आशुतोष शर्मा ने बताया शौर्य शक्ति फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे हापुड़ जिले के वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित कर रहा है।राष्ट्र निर्माण में और लोगों के जीवन में सबसे ज्यादा महत्व अध्यापकों का होता है और शिक्षक दिवस के पर संस्था अध्यापकों का सम्मान कर रही है।
संस्थापक सदस्य अंकित भढ़ाना ने बताया कि संस्था हर वर्ष हापुड़ जिले में शिक्षा सम्मेलन का आयोजन कराती है जिसमें हजारों छात्र -छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया जाता है और शिक्षा में चल रही समस्याओं के समाधान खोजे जाते हैं।
हमारा प्रयास है ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे आगे बढ़े और राष्ट्र निर्माण में और समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
इस मौके पर नरेंद्र सिंह आशुतोष शर्मा पंकज शर्मा, भगवान त्यागी और अनेक अध्यापक उपस्थित रहे।































