हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 179 तस्करी व देशी शराब के पव्वे बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि मौहल्ला शिवगढ़ी के हरीश, बबली पेंटर व शिवम गांव में तस्करी की शराब बेच रहे थे कि पुलिस ने तीनों को पकड़ कर उनके कब्जे से 131 पव्वे अरुणाचल प्रदेश की शराब पकड़ी। जबकि मोदीनगर रोड से गांव किल्होड़ा के बिट्टू सैनी को 48 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा है।































