हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):भारत विकास परिषद हापुड़ संस्कार के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर ऑन लाइन सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।समारोह की अध्यक्षता डा प्रेमलता तिवारी ने की तथा संचालन डा अनिल बाजपेई ने किया। शिक्षकों का स्वागत अर्चना कंसल,ललित गोयल, अलका गर्ग,आदित्य गर्ग ,वंदना गुप्ता एवम् एवम् आशा गर्ग ने किया।
मुख्य अतिथि संस्था की प्रांतीय अध्यक्ष इंदु वार्ष्णेय ने कहा कि शिक्षक ज्ञान का असीम भंडार होते हैं। डा प्रेमलता तिवारी ने कहा कि शिक्षक बच्चों को श्रेष्ठ बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं।
डा अनिल बाजपेई ने कहा कि शिक्षक बच्चों का मार्ग प्रशस्त करने का कार्य करते हैं। वे प्रेरणा देने के साथ -साथ कल्पनाओं को आकृति प्रदान करते हैं।
सम्मानित शिक्षकों में डा सुमन अग्रवाल, डा आराधना बाजपेई,पारुल शर्मा, हिमानी अग्रवाल,रेखा तोमर, डा पुष्पा गर्ग,गरिमा आर्य,मंजू त्यागी,मुक्ता शर्मा,मीनू शर्मा,डा मीनू वर्मा,रानी सिन्हा,रजनी अग्रवाल,स्वाति अग्रवाल उपकार दत्त शर्मा,हरिप्रिया रहे।
समारोह के अंत में डा प्रेमलता तिवारी एवम् डा आराधना बाजपेई ने सभी का आभार व्यक्त किया।































