हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):लायनेस क्लब हापुड़ सेंट्रल के तत्वावधान में शनिवार को यहां आयोजित एक समारोह में शांति स्वरूप इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता एस पी गुप्ता , एल एन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डा. आराधना बाजपेई,सिटी हार्ट पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीना चौहान,एवम् एकेपी डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता ओ एस चौहान को स्मृति चिन्ह एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष नीरा अग्रवाल ने कहा कि एक विद्यार्थी के जीवन में एक शिक्षक का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है।एक अध्यापक अज्ञानता के अंधकार को हटाकर ज्ञान का प्रकाश देता है।सचिव दीपशिखा गर्ग ने कहा कि शिक्षक दिवस एक महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है।कोषाध्यक्ष पारुल जिंदल ने कविता के माध्यम से शिक्षक की महिमा का गुणगान किया।
























