हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के सामने आटो स्टैंड पर ऑटो की 23 रुपए की पर्ची काटनी शुरू की है। ऑटो चालकों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा तैनात कर्मचारी 23 रुपए की पर्ची दे रहा है जबकि 30 रुपए वसूल रहा है। ऐसे में लापरवाह के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
यानी इस हिसाब से प्रति ऑटो 7 रुपए लिया जा रहा है। आरोप के आधार पर मामले की जांच होनी चाहिए। ऑटो चालकों में नगर पालिका परिषद की इस कार्यशैली को लेकर बेहद गुस्सा है। उनका कहना है कि सुविधा ना के बराबर हैं। ऑटो चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है तो वहीं कुछ भ्रष्ट ऐसे हैं जो कि 23 रुपए की पर्ची थमा रहे हैं और 30 रुपए वसूल रहे हैं।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























