👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदरों के उत्पात से लोग बेहद परेशान हैं। झुंड में आकर यह बंदर कभी भी लोगों पर हमला कर देते हैं। हाल ही में हापुड़ के आर्य नगर में स्थित लाल पार्क में भी बंदरों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। यह बंदर लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। हापुड़ के मेरठ तिराहा के पास बंदरों के उत्पात की यह तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बंदरों के उत्पात से शहर वासी किस कदर परेशान हैं। हापुड़ का शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला या क्षेत्र हो जहां इन बंदरों का उत्पात ना हो। झुंड में आकर उत्पात मचाने और लोगों पर हमला करने वाले इन बंदरों से लोगों ने राहत दिलाने की मांग की है।
























