👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पल-पल की गतिविधि पर अधिकारियों ने नजर रखी हुई है। हापुड़ पहुंचने पर कांवड़ियों ने पुलिस-प्रशासन द्वारा किए बंदोबस्त की जमकर तारीफ की।
बेहद प्रसन्न होकर कांवड़ियों ने बताया क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ कावड़ियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हर कदम पर सुरक्षा के बंदोबस्त हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे, थाना मोबाइल में कैमरे लगाए हुए हैं। कावड़ियों की सुरक्षा के साथ उनकी सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। केसरिया रंग में रंगी नगरी में बम भोले का उद्घोष गूंज रहा है।
























