हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए एडिशनल एसपी मुकेश मिश्रा ने बाबूगढ़ चौराहे का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बाबूगढ़ में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में आस्था के सैलाब को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने पैदल गस्त भी की। साथ ही सीसीटीवी आदी की जांच की और पुलिस को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में लापरवाही ना की जाए। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने हाईवे पर रिफ्लेक्टर लगी बैरिकेडिंग को लगाया जिससे कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर कोतवाल इंस्पेक्टर शीलेश कुमार, दरोगा ओंकार, अजब सिंह आदि उपस्थित रहे।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























