👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन के पहले सोमवार को हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में भक्तों ने झांकियां निकाली और अपनी आस्था का परिचय दिया। हापुड़ के प्रमुख मार्गों से मां काली, राधे कृष्ण, भोले आदि की झांकी निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। मां काली के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
आपको बता दें कि सावन के महीने में भक्त जला लाकर भगवान भोले का जलाभिषेक करते हैं। तो कोई झांकी भी निकालता है। सोमवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर निकाली गई झांकियों के लोगों ने दर्शन किए।




























