👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली चोरी कम करने के लिए विभाग ने शासन के निर्देश पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने तीन महीने में अभियान चलाकर हापुड़ डिवीजन के 1,352 से अधिक बिजली चोरी पकड़ी हैं जिन्हें नोटिस जारी कर पांच करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

आपको बता दें कि कोरोना के दौरान लाइन लॉस की शिकायत बढ़ रही थी। इस दौरान 40 फ़ीसदी के पार लाइन लॉस पहुंच गई जिसके पश्चात सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए बिजली चोरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। पिछले तीन महीने में अभियान में हापुड़ डिवीजन के 1352 बिजली चोरों को नोटिस जारी कर पांच करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























