👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी में रविवार की शाम करीब 5:00 बजे भारी बारिश के कारण एक मकान का कुछ हिस्सा ढह गया। अंदर मौजूद महिला ने किसी तरह खुद को बचाया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और महिला का हाल हाल जाना।
हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी में राजपाल सिंह पुत्र घूमी सिंह का मकान है। राजपाल सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। आर्थिक रूप से कमजोर राजपाल ने कड़ी मेहनत कर यह मकान खड़ा किया था जिस पर रविवार को आई जबरदस्त बारिश आफत बनकर टूट पड़ी। इस दौरान मकान का अधिकांश हिस्सा ढह गया। घर में मौजूद एक महिला ने भागकर अपनी जान बचाई।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205























