बर्गर और सलाद से गायब हुआ टमाटर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ व अन्य क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। हरी सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे है, परंतु टमाटर फुटकर में 150-160 रुपए प्रति किलो बिकने से बर्गर विक्रेताओं व होटल तता ढाबे वालों का दम ही निकल गया है।
बर्गर व सलाद की प्लेट से टमाटर गायब हो गया है। पैट्रोल, डीजल से भी टमाटर के दाम महंगे होने पर हर कोई सकते में हैं। बर्गर खाने के शौकीन बच्चे बर्गर विक्रेता से पूछत है कि बर्गर में टमाटर लगा है या नहीं। उत्तर नकारात्मक मिलने पर बच्चे बर्गर छोड़ देते है। जिन बर्गर विक्रेताओं के ठिकानों पर भीड़ नजर आती थी, अब भीड़ छंटी सी दिखाई देने लगी है।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536
























