हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के बझैड़ा कला निवासी युवक की दिल्ली में मौत हो गई। जनपद निवासी मुनाफ़ दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था जो एक ठेकेदार के पास रहकर नौकरी भी करता था। रविवार को बारिश के दौरान वह छज्जे के नीचे जाकर खड़ा हो गया जिस पर छज्जा मौत बनकर गिरा और युवक ने दम तोड़ दिया जिसकी मौत से परिवार में मातम छा गया।

आपको बता दें कि बझैड़ा कला निवासी अब्दुल मुनाफ दिल्ली में पढ़ाई के साथ-साथ सीवर लाइन डालने वाले ठेकेदार के पास नौकरी भी करता था। सीवर लाइन डालने के दौरान मिट्टी का भराव किया जा रहा था। इसी बीच तेज बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए मुनाफ पास में ही एक मकान के छज्जे के नीचे जाकर खड़ा हो गया लेकिन उसे क्या पता था कि यह छज्जा उसकी जान ले लेगा। अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया जिसे आनन-फानन में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनाफ की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540






























