हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मंगलवार को कोरोना का बम एक बार फिर फूट पड़ा। मंगलवार की शाम तक जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। विवरण इस प्रकार है। नई मंडी हापुड़ में एक,पन्नापुरी हापुड़ में दो,रामनगर पिलखुवा में एक,सुभाष नगर में एक,लालपुर सोलाना में एक,चितोली में एक,शिवपुरी हापुड़ में एक,मंसुरपुर हापुड़ मेंं एक,शास्त्री नगर मिनाक्षी रोड हापुड़ में एक, पटेल नगर हापुड़ में एक, ग्रीन वेली हापुड़ में दो, लुहारी गढ़मुक्तेश्वर में 14, बक्सर में दो, सिम्भावली में दो, कस्तला कासमाबाद में एक,घोसियाना गढ़मुक्तेश्वर में एक, बृजघाट में तीन। कुल 36 मरीज। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर आवश्यक कदम उठाए हैं।
































