हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ उदय सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर गठित जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक, का आयोजन मंगलवार को यहां किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने दिये कि जनपद में बाल विवाह की रोकथाम हेतु प्रत्येक थाने पर पुलिस बाल कल्याण अधिकारी को बाल विवाह का प्रभारी नियुक्त किया जाये, जिसके द्वारा बाल विवाह प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही की जाये।बाल विवाह के प्रकरणों में कानूनी कार्यवाही,सजा व जुर्माने के संबंध में जनमानस को जागरूक किया जाये।
स्पॉन्सर शिप फोस्टर केयर योजनान्तर्गत ब्लाॅक स्तर पर गठित समिति द्वारा योजना का प्रचार-प्रसार किया जाये। साथ ही उक्त योजना हेतु आवेदन प्राप्त किया जाए।
उक्त बैठक में प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि के साथ उक्त समितियों के पदाधिकारीगण उपस्थिति रहे। बैठक का संचालन अरविंद कुमार जिला प्रोेबेशन अधिकारी ने किया ।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:























